Deolikhabarexpress

म्हारा श्याम रंगीला पलकां उघाड़ो फागण आ गयो…..

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के बावड़ी बालाजी मंदिर में विजया एकादशी के अवसर पर रात्रि 9 बजे भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें सांवरिया सेठ, खाटूश्याम बाबा, माँ बिजासन का मनमोहक दरबार सजाया गया । भजन संध्या आयोजक गौतम साहू, गोविंद साहू, भगवान साहू के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से दरबार की पूजा अर्चना की गई। भजन संध्या में श्रोताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत में भजन गायक राहुल जादम ने गणेश वंदना म्हारी सभा मे रंग बरसाओ आओ आओ जी गजानंद आओ…, वीर हनुमाना अति बलवाना…., प्रमुख कलाकार नितिन बागवान ने भगवान शिव एवं महाकाल पर भजन गाए।गायिका अंजली आचार्य ने खेले खेले वृन्दावन धाम, श्याम राधा संग रंग होली…,आयो फगनियो बिहारी जी के रंग लगाओ जो… कन्हैया ‘ बांसुरी बजा दे अब तो फागण आ गयो जी… जैसे मधुर फाग भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर पंडाल में मौजूद श्रोता झूम झूम कर नाच रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top