नासिरदा उपखंड के हिसामपुर मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत नासिरदा उपखंड के हिसामपुर मंडल में राणक्या बालाजी के स्थान पर विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन आज दिनांक 14फरवरी को किया गया। जिसमें संत श्री राम विनय दास जी महाराज, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक सुरेन्द्र नामा मुख्य वक्ता रहे। संत राम विनय दास महाराज ने गौसेवा करने, सनातन धर्म, संस्कृति और गाय को बचाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता सुरेन्द्र नामा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में सनातन धर्म के सभी समाज के उपस्थित बंधुओं और बहिनों से पंच परिवर्तन स्व का बोध (स्वदेशी को अपनाने,),नागरिक कर्तव्य का पालन करना,पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना,सामाजिक समरसता: समाज में एकता और समरसता बढ़ाना,कुटुम्ब प्रबोधन: पारिवारिक मूल्यो और संस्कारों को मजबूत करने, इन पांच परिवर्तनों को अपनाकर भारतीय समाज, युवा पीढ़ी को एक नई दिशा देकर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकता है। इस अवसर पर नासिरदा उपखंड कार्यवाह लक्ष्मण धाकड़, हिसामपुर मंडल कार्यवाह देवराज गुर्जर, कुलदीप सेन खंड शारीरिक प्रमुख, बुद्धि प्रकाश नामा विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष खुशीराम धाकड़, श्रीराम धाकड़ सहित अनेक स्वयं सेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *