Deolikhabarexpress

देवली बस स्टैंड नवीनीकरण हेतु बजट पास होने पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओ ने जताया आभार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने राजस्थान सरकार में वित्त मंत्री दिया कुमारी , टोंक प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान एवं विधायक राजेंद्र गुर्जर का देवली बस स्टैंड के आधुनिक नवीनीकरण हेतु 2 करोड़ की प्रस्तावित घोषणा के लिए आभार जताया है।


अंकित जैन डाबर ने बताया कि देवली में हुए बजट पूर्व हुए संवाद कार्यक्रम में देवली भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमुख मांगो का एक पत्र प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, विधायक राजेंद्र गुर्जर को सोपा था जिसमें देवली बस स्टैंड के नवीनीकरण की मांग भी की गई थी। इसको देखते हुए वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट मांगो में देवली बस स्टैंड के आधुनिक नवीनीकरण हेतु 2 करोड़ के प्रस्तावित विकास कार्य की घोषणा की है। जिसमें आधुनिक वेटिंग हॉल निर्माण, बुकिंग सुविधाएं सहित विकास कार्य करवाए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top