Deolikhabarexpress

विद्यालयों में कम्पोजिट स्कूल ग्रांट (CSG) कि राशि उपलब्ध करवाई जाय –शिक्षक संघ राष्ट्रीय

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालयों में वर्षभर की आवश्यकता पूर्ति हेतु कम्पोजिट स्कूल ग्रांट (CSG) कि राशि जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा टोंक के माध्यम से दी जाती है जिससे विद्यालय के विभिन्न खर्चो का भुगतान हो पाता है। 
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला टोंक के जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्र कुर्मी एवं जिला मंत्री भंवर लाल वैष्णव ने बताया की इस वर्ष अभी तक टोंक जिले के कुल 401 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों जिसमे देवली ब्लॉक के 59, मालपुरा-61, निवाई-63, पीपलू-37, टोडारायसिंह-57, टोंक-71, उनियारा-53 में कम्पोजिट स्कूल ग्रांट (CSG) कि राशि नहीं आई है केवल कुछ उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुछ राशि आई है। ऐसे में विद्यालयों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इस राशि से ही विद्यालय में वर्षभर के बिजली के बिलों का भुगतान, स्वछता कार्य, छात्रोपयोगी सामग्री एवं अन्य व्यय का भुगतान किया जाता है।

परन्तु राशि नहीं मिलने से कई महीनों से विद्यालय के बकाया राशि के संदर्भ में संस्थाप्रधानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। गत वर्ष भी मार्च के अंत में आवश्यकता से कम राशि जमा करवाई थी। जिससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इस संदर्भ में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा की और से भी शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। वही जिला कार्यकारिणी टोंक और से भी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर इस बारे में अवगत करवाया है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top