देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। टोंक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा आगामी शुक्रवार को एक समारोह में टोंक जिले के 20 उद्यमियों को उद्योग रत्न से सम्मानित किया जाएगा। टोंक चैम्बर के अध्यक्ष राजीव सिंघल एवं उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि दैतापति भभानीदास महाराज श्री जगन्नाथपुरी मंदिर ओडिसा के मुख्य पुजारी के होंगे, जो उस प्राचीन दैता सेवायत वंश से आते हैं, जिनका संबंध सीधे भगवान जगन्नाथ की सेवा परंपरा से है। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटा स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के आगामी अध्यक्ष दीपक मेहता और ओपी राजपुरोहित, जो दूरदर्शन से जुड़े होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी है। अध्यक्ष राजीव सिंघल ने बताया किटोंक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री टोंक जिले के व्यापारियों, उद्यमियों और औद्योगिक जगत के प्रतिनिधि संगठन के रूप में सदैव क्षेत्र के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
राजस्थान सरकार की राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना से प्रेरणा लेते हुए, चैंबर अब टोंक जिले के उन उद्योगपतियों और उद्यमियों को सम्मानित करने जा रहा है, जिन्होंने अपनी मेहनत, नवाचार, निरंतरता और सामाजिक योगदान से जिले की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि उद्योग रत्न सम्मान का उद्देश्य है टोंक जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को राज्य स्तर पर प्रेरणा प्रदान करना। स्थानीय स्तर पर उत्पादन, निर्यात, रोजगार सृजन,पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे क्षेत्रों में योगदान को मान्यता देना। टोंक को एक मजबूत औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करना। जिले के युवा उद्यमियों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करना, ताकि वे बड़े सपने देखें और टोंक की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
उन्होनें बताया यह सम्मान चैंबर द्वारा वार्षिक दिया जाएगा, जिसमें चयन प्रक्रिया पारदर्शी, योग्यता आधारित और विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई है। इससे टोंक के औद्योगिक परिदृश्य में नई ऊर्जा आएगी और स्थानीय उद्योगपति राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। टोंक चैम्बर के सचिव संजीव सिंहल ने बताया कि इस वर्ष उद्योग रत्न से सम्मानित होने वाले उद्यमियों के नाम हे टॉक के प्रमुख व्यसायी मोइनुद्दीन निजाम, बीएल जैन डायरेक्टर स्वास्तिक लिफ्ट एंड शिफ्ट पी लिमिटेड, ओपी गुप्ता एसजीजी सीमेंट प्रोडक्ट पी लिमिटेड, बाबूलाल शमां डायरेक्टर सेंट सोल्जर एजुकेशन ग्रुप, मोहित मंगल आदर्श स्कूल देवली, गोरधन हिरोनी डायरेक्टर सेंट जोसेफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, टोंक, राहुल सिंघल अदिति हुंडई, नवल मंगल मेट्रोकेम मेटल्स, डॉ. राजीव बंसल, डॉ. शानू बंसल बंसल हॉस्पिटल, पारस कुमार जैन डायरेक्टर ऑफ श्री बालाजी इंडस्ट्रीज निवाई, सुशील कुमार जैन सौरभ एक्सपोर्ट, गजेंद्र जिंदल जीके स्टोन इंडस्ट्री देवली, सुनील बंसल द ओशियन रिसॉर्ट, शैलेष गोयल गोयल हॉस्पिटल टोंक, अजीत सिंघल, कविता फूड इंडस्ट्री दुबई, धरमचंद बंसल एसकेडीके उनियारा, कमलेश सिंगोदिया मदरलैंड चिल्ड्रन एकेडमी, दिनेश कुमार पाटोदी डीएस एग्रोटेक उनियारा, राहुल जैन रेवेन्स इंडस्ट्रीज, दिनेश कुमार जैन एमसीएनके ग्रुप निवाई आदि होंगे।

