Deolikhabarexpress

बीसलपुर विस्थापित संघर्ष समिति का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे:- डोटासरा

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विस्थापित संघर्ष समिति बीसलपुर परियोजना देवली धरना प्रदर्शन करते हुए आज 64वां दिन हो गया है बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के विरोध में धरना चल रहा है जिसमें आज सचिन कांग्रेस कमेटी की माया सुवालका, सत्यनारायण सरसडी, अध्यक्ष दुर्गा लाल जांगिड़, दुर्गा लाल खींची, रंग लाल मीणा, डॉ. प्रहलाद मीणा, केसर हरलाल मीणा, कजोड़ जाट, राय बहादुर सिंह राणावत,धनराज मीणा, प्रहलाद मीणा अन्य विस्थापितों ने सचिन पायलट व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को मुलाकात कर बांध की ऊंचाई नहीं बढ़ाने के लिए ज्ञापन दिया गया। वहीं दोनों नेताओं ने ये भरोसा दिलाया कि इस मामले को लेकर विधानसभा में पक्ष रखा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top