देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। लोग घर से सुहाना सफर ओर ये मौसम हंसी वाले मूढ़ से निकलते है मगर अजमेर कोटा बायपास से गुजरते वक्त “मुश्किल है सफर राह है कठिन” वाली फिलिंग आने लगती है। जी,हा उस दर्द को केवल वही मुसाफिर बयां कर सकते है जो कि इस सड़क मार्ग से गुजरते है। चिंताहरण बालाजी से मोरला चौराहे तक कि सड़क गड्डो ने तब्दील हो चुकी है। यहाँ से गुजरने पर दर्दनाक यादे भी मुसाफिर अपने साथ ले जाते है। हनुमान नगर पुलिस थाने के सामने व जोधाणा होटल के मोड़ पर तो ऐसा लगता है जैसे सड़क केवल नाममात्र ही है पूरी में गहरे गड्ढे हो चुके है जिनसे आये दिन दुर्घनाएं होती रहती है। धूल का गुबार पूरे दिन उड़ता है। उस रोड के साइड पर व्यापार करने वाले दुकानदार शाम तक अपनी पहचान खो देते है सकल सूरत भूत के माफिक हो जाती है। प्रशासन को इस विषय पर गंभीरता से विचार कर सड़क को रिपेयर करवाते हुए तुरंत राहत प्रदान करना चाइये।





