वेटरनरी महाविद्यालय आर.आर. द्वारा मां बिजासन गौशाला, कुचालवाड़ा में निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आर.आर. कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, देवली ने डीन डॉ. आर.एस. राठौर और निदेशिका श्रीमती नीलू अग्रवाल के सशक्त नेतृत्व में मां बिजासन गौशाला, कुचालवाड़ा में एक विशेष निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर में पशुओं में दुग्ध ज्वर, अपच,बांझपन निवारण, कृमिनाशक उपचार, गर्भावस्था जांच, उपापचय संबंधी विकार, हाफरा और पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका उपचार किया गया, साथ ही इस मौके पर पशुओं का टीकाकरण और कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण किया गया| इस पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन पशुचिकित्सालय संकुल प्रभारी डॉ. भार्गव की देखरेख में किया गया। शिविर में कुल 20 पशुओं की जांच और उपचार किया गया।

जिनमें 2 भैंस, 16 गाय और 2 श्वान शामिल रहे। शिविर में सहायक आचर्य डॉ. हसन ने पशुओं से मनुष्यों में फेलने वाले रोगों, टीकाकरण, कृमिनाशक, स्वच्छता एवं समुचित पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस शिविर में चतुर्थ वर्षीय नए व पुराने बैच के स्नातकीय विद्यार्थियों ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *