बेखोफ बाइकर्स ने शिक्षिकाओं को मारी टक्कर,तंग गलियों में बेलगाम दौड़ रहे दुपहिया वाहन।

इवनिंग वॉक पर निकली दो शिक्षिकाओं को बाइक ने मारी टक्कर …

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में बेलगाम दौड़ रहे बाइकर्स पर नियंत्रण नहीं होने से आमजन का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। जिसका ताजा शिकार इवनिंग वॉक पर निकली दो पड़ोसी महिला शिक्षिकाएं हुई हैं। विवेकानंद कॉलोनी निवासी सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार रात्रि करीब 7:30 बजे गोपाल होटल के बाहर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रही उनकी पत्नी मधु जैन पत्नी सुनील जैन और पड़ोसी रेखा शर्मा पत्नी रासबिहारी शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों पीड़िताएं पेशे से शिक्षिका हैं और खाना खाने के बाद टहलने निकली थीं, तभी इस हादसे का शिकार हो गईं।

लोगो ने ऑटो की मदद से दोनों घायलों को देवली चिकित्सालय भिजवाया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही देवली थाना पुलिस ने अस्पताल पर पहुँचकर वारदात की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के मुख्य रास्तों पर स्टंट और तेज गति से वाहन चलाने वाले बाइकर्स के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सुनील जैन ने बताया कि उनकी पत्नी मधु लुहारी कला में तथा रेखा शर्मा अमरवासी सरकारी स्कूल में पोस्टेड है। टक्कर में मधु सिर के बल गिरी। जिसकी वजह से उनके सिर से काफी खून बहा है। लेकिन उन्होंने फिलहाल थाना पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है। लेकिन उनकी मांग है कि तेज रफ्तार वाले बाइकर्स पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *