Deolikhabarexpress

रोज़ा महज़ भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं वरन एक एहसास व खुदा की इबादत:-मौलाना अनस।

माहे ए मुबारक रमजान में दावत ए इफ़्तार की रौनक।

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में माह ए मुबारक रमजान में इबादत, रहमत, तिलावत के साथ साथ मस्जिदो में दावत ए इफ़्तार की भी धूम मची हुई है। हर एक पवित्र माह रमजान में नेकी के काम से वंचित नहीं रहना चाहता रोजेदारों नमाजियों के इफ़्तार पार्टीयों का बड़ी तादात में समाज बंधुओं द्वारा आयोजन किया जा रहा है। इसी मुबारक मौके पर जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार के बाद नमाज़िया का सामूहिक खाना शाहरुख कुरैशी,आदिल कुरैशी ब ईमान कुरैशी की तरफ से रखा गया साथ ही एजेंसी मस्जिद में गोल्डन माइंस के मैनेजर अख़्तर सना उल्लाह पठान द्वारा रोजेदारों नमाजियों के लिए दावत ए इफ़्तार का आयोजन किया गया है। जिसमें सैकड़ों की तादाद में रोजेदारों नमाजियों ने शिरकत कर लंगर प्रसादी ग्रहण की। एजेंसी मस्जिद के मौलाना अनस गुजराती ने बताया कि रोज़ा महज़ भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं है। वरन यह एक एहसास व खुदा की इबादत है। मगरिब की नमाज़ के बाद दुआएं खैर की गई। उक्त जानकारी समाज के सदर सलीम पठान, प्रतिनिधि हारून अंसारी व शानू द्वारा दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top