Deolikhabarexpress

सरकारी आदेशानुसार देवली के विद्यालयों में सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राज्य सरकार के आदेशानुसार देवली क्षेत्र के विद्यालयों में जीवन रक्षक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण डॉ. नवल किशोर मीणा द्वारा केंद्रीय विद्यालय देवली एवं हायर सेकेंडरी स्कूल देवली में प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अचानक हृदयगति रुकने, बेहोशी तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु सीपीआर की सही तकनीक की व्यावहारिक जानकारी दी गई। डॉ. मीणा ने सीपीआर के विभिन्न चरणों, समय पर सहायता के महत्व तथा प्राथमिक जीवन रक्षक उपायों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। विद्यालय प्रशासन एवं प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top