नरेंद्र मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली की बैठक नगर पालिका सभागार में संगठन संरचना पुनर्निरीक्षणक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर आगमन निकाय चुनाव एवं बजट विषय को लेकर आयोजित की गई। इस बैठक में हेमंत लांबा मुख्य वक्ता ओर विनय ताकर मंडल संगठन प्रभारी रहे। बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने की। बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि से की गई। इसके बाद अंकित जैन डाबर ने शहर मंडल की गतिविधियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंडल प्रभारी विनय ताकर ने संगठन को संरचना की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया साथ की सक्रिय कार्यकर्ताओं को जल्दी ही मोर्चा में अहम पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी।

मुख्य वक्ता हेमंत लांबा ने 28 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर में होने वाले जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का कार्यकर्ताओं से आव्हान किया और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी। निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के मूल एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही आने वाले चुनाव में प्राथमिकता से मौका दिया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा ने किया। इस अवसर पर पूर्व आईएस शिवजी राम प्रतिहार, नवल चतुर्वेदी, नवनीत नागर, राजकुमारी सेन ने भी जन सभा को लेकर सुझाव दिए। इस दौरान शहर उपाध्यक्ष रवि बलसोरा, शिवराज बाउजी,नन्द लाल सैनी, मंत्री मुकेश मीणा, कोषाध्यक्ष सुनील सेठी, कार्यालय मंत्री नन्द सिंह शक्तावत, कुलदीप सेन, सुमित गौतम, शिवजी धाकड़, भानु ग्वाला, अजय सिंह शक्तावत, सुरेश अग्रवाल, राजीव गोयल,तुलसीराम ग्वाला, संजय सिंघल, महेश शर्मा, सतीश चौधरी, मुकुट धाकड़ , लक्ष्मण धाकड़, कुलदीप चौधरी, मुकेश मित्तल, धर्मचंद जैन, घीसा मोरलिया ,भारत सिंह, दीनदयाल विजय,रजनीश दीपक,महेश अग्रवाल,मुकेश जैन,सिद्धांत जोशी, लादू राम भुवालिया,राजू भागचंद जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *