देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र में रंगों के महापर्व की तारीख को लेकर भारी असमंजस बना हुआ है। वर्तमान हालात ये है कि पर्व को लेकर विद्वानों के भिन्न भिन्न मत सामने आ रहे है। यहाँ देवली शहर में व्यापार महासंघ सहित अन्य सामाजिक संगठनों की बैठक का आयोजन हुआ। ताकि एकमत होकर जनता का भ्रम दूर हो सके। व्यापार महासंघ की बैठक में पंकज जैन सर्राफ़ की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जिसमे होलिका दहन आगामी 2 मार्च (सोमवार) को मध्यरात्रि 1:25 बजे होगा। उल्लेखनीय है कि काशी विश्वनाथ और सांवरिया सेठ जैसे बडे धार्मिक स्थलों की परंपरा के अनुसार धुलंडी 4 मार्च को मनाई जाएगी। बैठक में सुनील कुमार, चंद्रभान गोयल, मुकेश गोयल, सुरेंद्र डिडवानिया सहित अन्य कई व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। भगवान गुरु कृपा संस्थान देवली के पंडित मुकेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण मंदिरों के पट बंद रहेंगे और सूतक के चलते भगवान को गुलाल नहीं चढ़ाया जा सकेगा। होलिका दहन 2 मार्च को होगा। जबकि 4 मार्च को धूलंडी होली खेली जाएगी।



