Deolikhabarexpress

श्री दुर्गा माता व श्री वैष्णो माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम आगामी 17 से 19 मार्च को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के नेवर बाग बालाजी एजेंसी एरिया देवली में आगामी 17 से 19 मार्च मंगलवार को श्री दुर्गा माता व श्री वैष्णो माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। उक्त आयोजन से जुड़े मुरारी लाल अग्रवाल, राजीव गोयल, देवेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इसको लेकर 17 मार्च मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कि गोपाल जी मंदिर एजेंसी एरिया से नेवर बाग तक जाएगी। वही मंडप प्रवेश, विधान पूजन मूर्ति अधिवास प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होगा व 18 मार्च बुधवार को विधान पूजन, हवन एवं नव मूर्ति अधिवास का कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे एवं आरती शाम 5:00 बजे होगी एवं 19 मार्च गुरुवार को रथ यात्रा एवं जुलूस नेवर बाग बालाजी से प्रारंभ होगा वही मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:15 बजे व पूर्णाहुति दोपहर 2:00 बजे होगी। उक्त आयोजन के सूत्रधार मुरारी लाल अग्रवाल, राजीव गोयल व देवेश गोयल एवं समस्त गोयल परिवार फर्म राज मेडिकल एंड जनरल स्टोर पेट्रोल पंप चौराहा देवली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top