Deolikhabarexpress

दिव्य मुरारी बापू की व्यास पीठ से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के इंदिरा कॉलोनी निवासी महावीर प्रसाद शर्मा के सौजन्य से आगामी 20 से 26 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन देवली में होगा। गौरव पथ स्थित नगर पालिका टीन शेड में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर दिव्य मुरारी बापू कथा करेंगे। इस महोत्सव का शुभारंभ 20 मार्च को सुबह 9 बजे बस स्टैंड स्थित महर्षि गौतम मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ होगा। कार्यक्रम के अनुसार कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें धनश्याम दास महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top