Deolikhabarexpress

तरुण खटीक की हत्या के विरोध में क्षत्रिय खटीक समाज का आक्रोश,सौंपा ज्ञापन।

* महामहिम राज्यपाल के नाम जरिये उपखंड अधिकारी देवली को सौंपा ज्ञापन।

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दिन तरुण खटीक की हत्या के मामले में खटीक समाज ने देवली शहर में प्रदर्शन किया। पेट्रोल पंप चौराहे से प्रदर्शन करते हुए दर्जनों लोग उपखंड अधिकारी कार्यालय देवली पहुंचे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को फांसी देने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने, मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग रखी। अखिल भारतीय खटीक समाज ने बुधबार को देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि होली के मौके पर असमाजिक तत्वों ने खटीक समाज के युवक की हत्या कर दी। इसका सम्पूर्ण हिन्दू और खटीक समाज विरोध करता है। नोरत खींची ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही अगर इस मामले में दोषियों पर कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो समस्त खटीक समाज व हिंदू समाज को सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालो में रामसिंह खींची,समाजसेवी नोरत खींची,अमित भारती,मुकेश सामरिया(डाबर) संपत सामरिया,ललित सोयल,बंटी सोयल(राजमहल),सत्यनारायण खींची रमेश खीची बालू जी पुष्पेंद्र भावेश खींची,दुर्गालाल खींची,दक्ष खींची,रामप्रसाद,रोशन,दिनेश,शंकर,ताराचंद,अजय,नोरत,धर्मेंद्र सोयल,रामचंद्र सोयल,दीपक सोयल,योगेश रामसहाय सोयल,अर्जुन,प्रीतम सोयल,संदीप,मुरली खटीक,राकेश खटीक, विजय ,धर्मराज सोयल,भावेश खींची,मनराज खटीक,गणेश खटीक समेत दर्जनों खटीक समाज बंधु मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top