यात्रा आसान और सुविधाजनक होगी… दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी……
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सौ किमी लंबे नसीराबाद-केकड़ी-देवली फोरलेन रोड के लिए 203 हेक्टेयर जमीन अवाप्त की जा रही है। इस प्रोजेक्ट पर 1085 करोड़ रुपए खर्च होंगे। दो चरणों में बनने वाले इस फोरलेन के प्रथम चरण का टेंडर आरएसआरडीसी ने जारी कर दिया है। सड़क फोरलेन बनने से नसीराबाद से देवली तक यात्रा आसान और सुविधाजनक होगी। समय की बचत के साथ दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। वर्तमान में नसीराबाद से केकड़ी होते हुए देवली जाने में करीब ढाई घंटे लगते हैं। सड़क टू लेन होने से दुर्घटनाएं अधिक होती हैं और ओवरटेक के दौरान वाहन टकरा जाते हैं। फोरलेन बनने के बाद देवली तक करीब 1 घंटे 45 मिनट में पहुंचा जा सकेगा, यानी लगभग 45 मिनट की बचत होगी। देवली के बाद सड़क पहले ही फोरलेन है। इससे कोटा, बूंदी, झालावाड़ और मध्य प्रदेश आने जाने वालों को भी फायदा होगा। अभी टू-लेन रोड में 7 मीटर का कैरिज वे सहित कुल चौड़ाई करीब 10 मीटर है। फोरलेन बनने के बाद 5 मीटर चौड़े डिवाइडर सहित सड़क 30 मीटर चौड़ी होगी। पहले चरण में केकड़ी से देवली तक 53 किमी सड़क पर फोरलेन होगी। इसके लिए 48.8 हेक्टेयर जमीन अवाप्त की घटन जाएगी। करीब 80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अधिकतर भूमि फ्लै सरकारी है। दो महीने में निर्माण शुरू होने की संभावना है, कार्य लगभग दो साल में पूरा होगा। दूसरे चरण में आरएसआरडीसी नसीराबाद से केकड़ी तक में 47 किमी सड़क के लिए 155 हेक्टेयर जमीन अवाप्त करेगी। वह इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस चरण के निर्माण करीब 510 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जनवरी में सरकार ने दूसरे चरण को मंजूरी दी थी। जमीन अधिग्रहण पर करीब 250 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। फोरलेन बनने पर से अजमेर, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़ और देवली सहित हजारों लोगों को फायदा होगा।





