Deolikhabarexpress

निशुल्क शिविर में 61 रोगियो को परामर्श व 14 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली एवं सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेन्टर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारणसमिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से आयोजित निःशुल्क लैंश प्रत्यारोपण शिविर आज पैन्शनर भवन तहसील परिसर देवली पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नैत्र रोगियों को जांच कर आवश्यक जाचों के बाद चयन किया गया। साथ ही गत माह किए गए ऑपरेशन के मरीजों को चस्में भी वितरित किए गए। अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि नैत्र विशेषज्ञ डा ज्योति पचार द्वारा आंखों के विभिन रोगो की जांच कर 61 रोगियो को परामर्श दिया है। उपरोक्त चयनित रोगियों में से 14 का मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर मे किया जाएगा। रोगियों की BP, मधुमेह आदि की जाँच में रमाकांत, सुमन, लक्ष्मण व लीलाराम टेक्नीशियन्स ने सहयोग प्रदान किया। रोगियों को दवाईयां पट्टियाँ, चश्मा, भोजन, ठहराव निशुल्क व्यवस्था होगी भर्ती रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापिस लाने की व्यवस्था होगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों का फोलोअप शिविर आपरेशन से एक महीने बाद किया जाएगा जिस में आंखों की चेकिंग कर पट्टियांखोलकर आवश्यक निर्देश व दवाईयां डाली जाएगी। शिविर में शिवजी राम प्रतिहार, महावीर कुमार जैन, श्रीसत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, दिनेश गोयल, भंवर लाल नायक, रमेशचंद्र त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार जोशी, अशोक कुमार विजय, श्याम पारीक, राजेन्द्र कुमार सावर, कन्हैया लाल लूनीवाल, घीसा लाल टेलर, राजेंद्र जिंदल, नवल जांगिड आदि ने शिविर मे सेवाएं दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top