“आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” ही पुलिस का ध्येय:-थानाधिकारी दौलत राम।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज राष्ट्रीय सेवा योजना +2 का सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष में रन फॉर विकसित राजस्थान रैली का आयोजन प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ,समस्त स्टाफ,NSS +2 के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। रैली ने नगर पालिका मंडल देवली जाकर फलों के वितरण करने में सहयोग किया। तपश्चात रैली पुलिस थाना देवली पहुंची। कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने बताया कि पुलिस थाना देवली में थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” ही पुलिस का ध्येय है साथ ही A.S.I. जावेद अख्तर ने संचार साथी ऐप के माध्यम से साइबर क्राइम के बारे में, एवं कांस्टेबल करतार सिंह जाट ने राजकोष सिटिजन एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। CEIR पोर्टल पर मोबाइल गुम होने पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया को समझाया। स्वयंसेवकों ने महिला पुरुष कारावास, सीसीटीवी कैमरा का भी अवलोकन किया तथा वायरलेस के प्रयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की।रैली नारे लगाती हुई स्थानीय विद्यालय पहुंची जहां भोजन प्रसादी कर द्वितीय दिवस शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर बलबीर सिंह मीणा,राजेश जैन , बील कंवर धूमस,कमलेश वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *