Deolikhabarexpress

पटेल नगर में गणगौर उत्सव के तहत निकली कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पटेल नगर स्थित गणगौर ग्रुप की महिलाओं द्वारा 16 दिवसीय गणगौर महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भव्य कलश यात्रा निकाली, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। उल्लेखनीय है कि विगत 15 दिनों से प्रतिदिन विधि-विधान के साथ गणगौर माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी गणगौर ग्रुप की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है, जिनमें भजन, गीत एवं पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। गणगौर पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देता है, जहां महिलाएं पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। उत्सव के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेकर गणगौर माता से सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top