Deolikhabarexpress

निशुल्क ऐक्यूप्रेशर योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का हुआ समापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली के तत्वाधान मे एवं पैन्शनर समाज देवली के सहयोग से दिनांक 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक निशुल्क ऐक्यूप्रेशर योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया (पाच दिवसीय शिविर)। शिविर
राजस्थान पेंशनर विश्रगृह तहसील परिसर देवली मे आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि पाच दिवसीय शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध अनुभवी एंव विशिष्ट चिकित्सा अधिकारी डा. पी आर चौधरी, डा. जे आर चौधरी के द्वारा देशी पद्धति से बिना चीरफाड के ऐक्यूप्रेशर से पाच दिवसीय शिविर में 234 रोगियों की धरण, चटक, पेट दर्द, भूख नही लगना, सिर दर्द, आधा शिशि, कमर, घुटनों, ऐडी का दर्द, घुटनों का दर्द, साई टिका पेन, लकवा, शुन्नता, मोटापा, अनिद्रा, बच्चों की लम्बाई आदि नये पुराने रोगो का उपचार किया है। शिविर संयोजक कन्हैया लाल लुनिवाल ने बताया कि शिविर में घीसालाल टैलर, राजेन्द्र कुमार शर्मा, श्याम लाल पारीक, सत्यनारायण गोयल, कन्हैया लाल लुनिवाल, दिनेश कुमार गोयल, महेश दाधिच, राजेन्द्र शर्मा सावर वाले ने सेवाएँ दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top