परीक्षा परिणाम के बाद बच्चो सहित अभिभावकों और शिक्षकों में ख़ुशी की लहर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूनी अंग्रेजी माध्यम में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम आने में बाद विद्यार्थियों अभिभावकों और शिक्षकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है और बधाइयो का सिलसिला चल रहा है। प्रधानाचार्य मनीष कुमार पारीक ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में विद्यालय ने 100% परिणाम दिया है साथ ही छात्र मुकुल जांगिड पुत्र श्री सत्यनारायण जांगिड ने 94.67% अंक प्राप्त कर दूनी देवली ब्लॉक में विद्यालय परिवार और अभिभावकों को गौरवान्वित किया है। विद्यालय में अन्य विद्यार्थियों में 92.50 अर्णव शर्मा,90.50,प्रतिज्ञा सोनी,86 हिमांगिनी सोनी
84.17 आरव शर्मा ,79.67 नबिया बानो,77.83 देवांश मीना ने अंक प्राप्त किया। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम विद्यालय के कर्मठ शिक्षकों और अनुशासित विद्यार्थियों को जाता है जिन्होंने वर्ष भर मेहनत कर सफलता प्राप्त की। विद्यालय ने न केवल गुणात्मक बाकी मात्रात्मक परीक्षा परिणाम भी देने के साथ ही अंग्रेजी माध्यम में सर्वोत्कृष्ट विद्यालय बन गया है । सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई गई । साथ में मुकेश कुमावत उप प्रधानाचार्य प्रवीण जांगिड व्याख्याता मुकेश शर्मा राजाराम मीणा निर्मला तसेरा शंकर जाट नंदलाल गुर्जर मधुबाला कोठारी बोलाराम मीना भगवती मोना कलवार इंदुप्रभा शर्मा मनीष शर्मा, मनीष मीना, शिवजी लाल, गायत्री चौधरी उपस्थित रहे।

शहर के जयपुर रोड स्थित इमानुएल मिशन सेकेंडरी स्कूल देवली की छात्रा स्मिति सिंहल ने भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय अंक हासिल किए हैं।स्कूल संचालक में बताया कि स्मिति ने परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। स्मिति सिंहल पुत्री दीपक सिंहल की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। परिश्रम और नियमितता से मिली सफलता छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्मिति ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और टीचर्स के मार्गदर्शन को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *