छात्राओं को मिली साइकिले बालिकाओं के चेहरे खिले।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड की ग्राम पंचायत डाबर कला में अध्यनरत 24छात्राओं को साइकिल वितरित की गई साइकिल प्राप्त होने से बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई अब दूर-दराज से आने वाली बालिकाओं को विद्यालय पहुंचने में समस्या नहीं आएगी इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुलअफशा, प्रशासक शंकर लाल , पंचायत समिति सदस्य पिंटू जैन, ग्राम रोजगार सहायक उमेश सुवालका, व्याख्याता सुधीर चौधरी, नंद सिंह राजावत, छगनलाल मीणा, संतोष कुमार मीणा, सुनीता वैष्णव, संतोष वर्मा, रेखा वर्मा, रिंकू मीणा ,कमलेश मैडम, नरेंद्र कुमार पेडवाल, रामरतन कुमावत, मनोहर लाल कुमावत के साथ ही कई अभिभावक मौजूद रहे।

पीएम श्री स्कूल दूनी में मेगा पीटीएम के अवसर पर हुआ साइकिल वितरण कार्यक्रम। साइकल प्राप्तकर छात्राओं के चेहरे खिले।

 

देवली। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेगा पीटीएम के अवसर पर छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण बुधवार को किया गया। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि कक्षा 9 में अध्यनरत 61 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल निशुल्क साइकिल वितरण राजकीय विद्यालय में कक्षा 9 में अध्यनरत बालिकाओं को किया जाता हैं। साइकिल वितरण के साथ मेगा पीटीएम में कक्षा 1से4,6से7, 9एवं11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया। बैठक में अभिभावकों ने छात्रों की प्रगति रिपोर्ट जान अध्यापकों से उनके अध्ययन अध्यापन के विषय में चर्चा की गई। इस अवसर पर एसएमसी, एसडीएमसी सदस्य बालमुकुंद भारद्वाज,राम लक्ष्मण त्रिपाठी,संतोष शर्मा उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा,छात्रों के अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *