Deolikhabarexpress

तेज बारिश व तूफानी हवाओं के चलते करीब 350 साल पुराना ताड़ का पेड़ गिरा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। दूनी में तेज बारिश और तूफानी हवाओं के चलते दूणजा माताजी मंदिर की धर्मशाला परिसर में लगा करीब 350 साल पुराना ताड़ का वृक्ष गिर गया। ये विशाल वृक्ष क्षेत्र की आस्था और पहचान का प्रतीक माना जाता था। कस्बे में कहीं जगह बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति 3 घंटे बाधित रही। फाल्ट के चलते कई उपकरण जल गए। गनीमत रही कि ताड़ का पेड गिरने से धर्मशाला की चारदीवारी बाल-बाल बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top