देवली से गोवर्धनजी और मथुरा के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू,निशुल्क चश्मे वितरण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के भीलवाड़ा डिपो ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और यात्रियों को एक बड़ी सौगात देते हुए देवली से गोवर्धनजी और मथुरा के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है।
मंगलवार सुबह जब यह बस पहली बार देवली बस स्टैंड पहुंची, तो स्थानीय लोगों और रोडवेज स्टाफ में उत्साह देखने को मिला। नई सेवा के शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को ब्रजभूमि की यात्रा के लिए बार-बार बसें बदलने की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस मार्ग पर सेमी डीलक्स 2/2 पुश बैक सीट वाली बस लगाई गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर भीलवाड़ा से रवाना होकर जहाजपुर होते हुए सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर देवली पहुंचेगी। यहां से पयह बस टोंक, लालसोट, दौसा, सिकंदरा, बालाजी मोड़, नगर और डीग जैसे प्रमुख शहरों से होते हुए शाम 6 बजकर 15 मिनट पर गोवर्धन जी और शाम 6 बजकर 45 मिनट पर अपने अंतिम पड़ाव मथुरा पहुंचेगी। वापसी में यही बस अगले दिन सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर मथुरा से रवाना होकर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर वापस देवली आएगी। मंगलवार सुबह बस के देवली पहुंचने पर बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, अशोक माहेश्वरी, राज माहेश्वरी, मोहन गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज शर्मा, यगेश दाधीच और कुणाल साहू सहित कई लोगों ने चालक व परिचालक का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। अशोक माहेश्वरी व पंकज शर्मा (भारत गैस) ने चालक व परिचालक के तिलक किया व मिठाई खिलाई। इस यात्रा के लिए किराया सूची भी जारी कर दी है, जिसके तहत देवली से गोवर्धन जी के लिए पुरुष यात्री को 402 रुपए और महिला यात्री को 215 रुपए देने होंगे। वहीं मथुरा तक के सफर के लिए पुरुष यात्री का किराया 419 और महिला यात्री का किराया 232 रुपए निर्धारित किया गया है।

 

आंखों की जांच कर निशुल्क चश्मे वितरण किए गए।

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को जनसेवा समिति देवली के सहयोग से पी एम श्री सीनियर हायर सैकन्डरी स्कूल देवली मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं को निशुल्क चश्मे वितरण किए गए। बच्चों की आई विजन टैस्ट नैत्र टैकनिशियन रमेशचनद्र साहू ने की। अध्यक्ष कान सिंह राणावत एंव संरक्षक समाजसेवी व उद्योगपति नवल किशोर मंगल के सानिध्य में 25 असहाय व गरीब बच्चों के नैत्र विजन चश्मे वितरण किये गए। इस अवसर पर संस्था की प्रिसिंपल वसुधा शर्मा व लैक्चरर रीना शर्मा ने बच्चों को सम्बोधित कर बताया कि नैत्रो को कैसे स्वस्थ रखे साथ ही एकाग्रचित होकर पढाई करने के तौर तरीके बताए। इस दौरान जन सेवा समिति के महावीर जैन, सत्यनारायण गोयल, कन्हैयालाल लुनिवाल, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, श्याम लाल पारीक, लक्ष्मीनारायण परिहार, राजेन्द्र शर्मा सावर, नवल किशोर जांगिड, भंवरलाल नायक, अशोक कुमार विजय, लैक्चरर् राजेश जैन, सुनिल मीणा, नौरतमल, महावीर नामा, पप्पू लाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *