Deolikhabarexpress

भाजपा सेवाभावी विचारों पर आधारित एक सशक्त संगठन:-राजेन्द्र गुर्जर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भाजपा देहात मंडल देवली द्वारा बुधवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर और बनवारी चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित संगठन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महज एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रहित, उच्च सिद्धांतों और सेवाभावी विचारों पर आधारित एक सशक्त संगठन है। उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का मुख्य आधार बताया। विधायक ने जोर देकर कहा कि 47 वर्ष पूर्व शुरू हुई यह गौरवपूर्ण यात्रा आज जिस मुकाम पर है, वह लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, अटूट निष्ठा और निरंतर सेवा का परिणाम है।कार्यक्रम के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top