Deolikhabarexpress

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण,ऑनलाइन साइबर ठगी और अपराधों के बारे में किया जागरूक।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूनी अंग्रेजी माध्यम में गुरुवार को माधवी गोस्वामी न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी ने निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनीष कुमार पारीक द्वारा उनका स्वागत किया गया । न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन साइबर ठगी और अपराधों के बारे में जागरूक किया तथा उनको जानकारी सांझा की वहीं उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद व समझाया कि कैसे साइबर अपराध से बचा जा सकता है। विद्यालय भ्रमण किया एवं विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया। प्रवेशोत्सव प्रभारी प्रवीण कुमार जांगिड ने बताया की न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुकेश कुमावत उप प्रधानाचार्य राजाराम मीणा राकेश कुमार तिवारी मनीष शर्मा इंदु प्रभा शर्मा भगवती अजमेर शिवजी लाल जाट शंकर लाल जाट मोना कलवार मधुबाला कोठारी मंजू यादव चन्द्रमोहन मीना अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top