Deolikhabarexpress

पनवाड़ में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती माली समाज द्वारा 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली उपखंड क्षेत्र के पनवाड़ ग्राम में 11 अप्रैल को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती माली समाज द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के संयोजक महावीर प्रसाद माली ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माली समाज धर्मशाला में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई जाएगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय धीवर माली समाज सेवा संस्थान जिला टोंक अध्यक्ष प्रहलाद तलाईच, ग्राम पंचायत पनवाड़ प्रशासक सत्यनारायण माली रहेंगे जहां पर महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर संबोधित करेंगे और ग्राम पंचायत पनवाड़ से माली समाज के होनहार छात्र-छात्राओं जिनके 60% से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं उनको भी सम्मानित किया जाएगा व ग्राम से सभी समाज बंधु छात्र-छात्राएं पधारेंगे उनको भी पेन और कॉपी वितरित की जाएगी l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top