Deolikhabarexpress

निशुल्क साइकिल वितरण समारोह संपन्न, 28 साइकिलें बांटी गईं।

देवली/​नासिरदा:-(बृजेश भारद्वाज)। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का शानदार आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय में 28 निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। नई साइकिलें पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ​कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक सुरेंद्र नामा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में SMC (विद्यालय प्रबंध समिति) के अध्यक्ष मोहन माली और SDMC सदस्य कृष्णगोपाल पारोता ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा किया। इनके साथ ही गणमान्य अतिथियों में मनोज खांडल, राजकुमार महेश्वरी और राधा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। ​मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने कर-कमलों से विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपी और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि इन साइकिलों से दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को समय पर स्कूल पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। ​विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान शर्मा ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस गरिमामयी समारोह के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top