Deolikhabarexpress

शिशुपाल चौधरी अध्यक्ष व कैलाश चंद शर्मा तहसील मंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से चुने गए।

देवली (टोंक)। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) तहसील उप शाखा देवली की महासमिति बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की महासमिति के चुनाव भी कराए गए, जो निर्विरोध और सर्वसम्मति से पूरे हुए। चुनाव पर्यवेक्षक ज्ञान सिंह कलावत तथा चुनाव अधिकारी प्रकाश चौधरी की देखरेख में संपन्न हुए इस चुनाव में शिशुपाल चौधरी को एक बार फिर तहसील अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं, कैलाश चंद शर्मा को तहसील मंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी और मंत्री कैलाश चंद शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपीं। कार्यकारिणी में शामिल प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष — शंकर लाल हाडा
संरक्षक — श्री बद्रीलाल चौधरी
कोषाध्यक्ष — सत्य प्रकाश माहेश्वरी
संघटन मंत्री- बलवीर मीणा तथा पप्पू लाल प्रजापत
महिला मंत्री — अनिता वर्मा
मदरसा प्रतिनिधि — जाकिर हुसैन
उच्च माध्यमिक प्रतिनिधि — अरुण माहेश्वरी
बैठक में उपस्थित शिक्षक सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और आगामी दिनों में शिक्षक हितों के लिए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। शिशुपाल चौधरी ने कहा कि वे पिछले कार्यकाल की भांति इस बार भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। यह चुनाव शिक्षक संघ (शेखावत) की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top