शिक्षा अधिकारियों ने किया विद्यालय का औचक निरिक्षण,सर्वे में आ रही समस्याओं का किया निदान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेश अनुसार सघन प्रवेश उत्सव अभियान के तृतीय चरण का आगाज किया गया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली में निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के सहायक निदेशक एवं जिला प्रभारी बजरंग लाल कड़वासरा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरि नारायण वैष्णव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी के बालकों के एडमिशन में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों द्वारा बंथली ग्राम में सर्वे कर रहे धनराज चौधरी ,रामप्यारी मीणा , राजेंद्र कंवरिया और पार्वती चौपदार से डाटा कलेक्ट किए गए। सघन प्रवेश उत्सव अभियान प्रभारी देवेंद्र कुमार मेघवंशी के निर्देशन में दोनों सर्वे दलों ने 61 -61 घरों का सर्वे पूर्ण करके उनका डेटा ऑनलाइन कर दिया गया। सर्वे में आ समस्याओं का निदान किया गया एवं ग्राम वासियों को कम खर्चे में बेहतर शिक्षा हेतु अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *