देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को अंतराष्ट्रीय जाट दिवस पर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी निवास टोडारायसिंह, पुलिस उप अधीक्षक वृत देवली हेमराज से भेंट कर उनका स्वागत किया व बधाई दी तथा आगामी 17 मई को श्री जाट विकास समिति देवली के तत्वाधान में जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर श्री जाट विकास समिति सिरोही के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवजी लाल चौधरी, नानूराम चौधरी उदाराम चौधरी, तेज प्रकाश चौधरी, पुष्कर चौधरी, रामस्वरूप चौधरी, बद्री चौधरी, ओम चौधरी, हेमराज चौधरी एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





