Deolikhabarexpress

प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत प्रवेश उत्सव रैली का आयोजन किया गया ग्राम बंथली के सम्माननीय महानुभावों द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रैली में विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं को साफा बंधवाकर एवं तिलक लगाकर दुपट्टा ओढा कर गाड़ियों में बैठाया गया। रेली मुख्य बाजार में होती हुई ग्राम पंचायत की समस्त गलियों में घूम कर विद्यालय पहुंची। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं का पंपलेट बनाकर ग्राम बंथली में वितरित किया गया एवं मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर उसे चिपकाए गया साथ ही प्रधानाचार्य अनीता लाठी द्वारा सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने हेतु ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया। प्रवेश उत्सव रैली पर जगह-जगह ग्राम वासियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। चांद खान, हेमराज जाट,प्रभू लाल बैरवा, प्रभू लाल माली भूतपूर्व सरपंच,गनीमोहम्मद, रमेश सोलंकी,जाकीर हुसैन, अशोक जैन व विद्यालय परिवार से कमरूनिसा, यशबाला, देवेंद्र कुमार मेघवंशी, हेमराज धाकड़, कैलाश शर्मा,राजाराम मीणा, नरेंद्र माहुर, मीना कुमारी, बीना जैन, पिंकी मीणा, रामप्यारी मीणा, राजेंद्र कंवरिया, पार्वती चौपदार, कृष्णा मोर्य, धनराज चौधरी,ओम प्रकाश गढ़वाल उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top