Deolikhabarexpress

प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान,रैली का हुआ आयोजन। ,

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव के दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान कर देवली गांव परिक्षेत्र में रैली का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यनरत बालक बालिकाएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा ने बताया कि रैली को एस डी एम सी सदस्य बिहारी लाल अग्रवाल , भंवरलाल माली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधालय स्टाफ के सदस्य सुरेन्द्र नामा, शंकर लाल मीणा, धनपाल मीणा, हंसराज कुम्हार,मदन लाल रेडर, कमलेश माली,रवि कुमार, संगीता सिंह, अनुराधा शर्मा, ममता शर्मा सहित,एस डी एम सी सदस्य एवं अनेक ग्राम वासी उपस्थित थे। शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार प्रतिभावान छात्रों का सम्मान एवं अधिक से अधिक संख्या में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव (अंग्रेजी माध्यम) में प्रवेश दिलाने के लिए सम्पूर्ण ग्राम परिक्षेत्र में सम्पर्क कर जागरूक रैली का आयोजन किया गया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top