देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जैन अग्रवाल समाज देवली के तत्वावधान में सम्मेद शिखर यात्रा मे 51 सदस्यों का संघ 7 सितंबर को देवली से रवाना होगा।
मथुरा संयोजक लालचंद जैन व विशाल जैन ने बताया कि देवली से 7 सितंबर को 51 सदस्यों का संघ सम्मेद शिखरजी यात्रा के लिए ट्रेन द्वारा जाएगा। जो कि सभी यात्री शांतिनाथ मंदिर के दर्शन कर प्रातः 7:00 बजे यहां से रवाना होंगे।
वहीं 14 सितंबर को वापस देवली पहुचेंगे। यात्रा सयोंजक राजेश जैन, हंसराज जैन, जितेंद्र जैन, दिनेश जैन, हरीश जैन, पंकज जैन, जितेंद्र जैन होंगे।