देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ब्लॉक के सतवाडा ग्राम मे बैरवा समाज द्वारा निर्मित भव्य मंदिर में 23 अप्रैल 2026 कोश्री बाबा रामदेव रुणीचा श्याम की मूर्ति स्थापना बडे धूमधाम और हर्षोल्लास से की जाएगी जिसमें उमडेगा विशाल जन समूह और बाबा की महाप्रसादी ग्रहण करेंगे। समिति के बनवारी लाल बैरवा ग्राम विकास अधिकारी ने बताया की समस्त बैरवा समाज सतवाडा द्वारा भव्य मंदिर बनाया गया है जिसमें श्री बाबा रामदेव रुणीचा श्याम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर विशाल कलश यात्रा एवं रात्री सत्संग 22 अप्रैल को रखा गया है तथा 23 अप्रैल को बाबा रामदेव रुणीचा श्याम की ऐतिहासिक शोभायात्रा व बाबा रामदेव की मूर्ति स्थापना विधि विधान, हवन एवं मंत्रोच्चार से की जाएगी इस अवसर भंडारा महाप्रसादी रखी गई है जिसमें आस पास के बाबा के भगत व समाज बंधु व श्रद्धालु शिरकत करेंगे।

फसली ऋण को चुकाने की तारीख बढा कर 15 मई की।
राज्य सरकार ने ग्राम सेवा सहकारी समिति के ऋणी सदस्यों को राहत देते हुए फसली लोन चुकाने की तारीख बढा कर 15 मई 2026 कर दी है। दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के चेयरमैन मोतीलाल मेहरा ने बताया की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व सहकारिता मंत्री गोतम कुमार दक ने ग्राम सेवा सहकारी समिति के सभी ऋणी सदस्यों को राहत देते हुए लोन चुकाने की तिथि 15 मई तक बढ़ा दी है क्योंकि राजस्थान की सम्पूर्ण ग्राम सेवा सहकारी समिति लि मे कार्यरत व्यवस्थापक हडताल पर होने के कारण ग्राम सेवा सहकारी समिति के ऋणी सदस्यों के फसली ऋण की राशि जमा नहीं करने की वजह से सदस्यों द्वारा समय पर लोन जमा नहीं करवा पाये जिसके कारण राज्य सरकार ने लोनी सदस्यों को राहत देते हुए लोन जमा करवाने की अंतिम तारीख बढा दी है जिन सदस्यों ने अभी तक अपना लोन जमा नही करवाया है वह सभी ऋणी सदस्य अपनी सोसाइटी की नजदीक की बैक की शाखा दी सेन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक मे जाकर अपने लोन की राशि 15 मई तक जमा करवा सकते हैं दूनी सी सी बैंक के शाखा प्रबंधक धीरज जैन ने बताया की ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से जिन किसानों ने लोन ले रखा है वह बैंक शाखा में आकर अपने लोन की राशि 15 मई 2026 तक जमा करवा सकते हैं इसके बाद ब्याज के साथ लोन की राशि को चुकाना पड़ेगा यह ऋणी सदस्यों के पास लोन की राशि जमा करवाने का अंतिम अवसर है।





