प्रभु के मंदिर निर्माण के साथ-साथ अब पूरे हनुमान नगर का कायाकल्प और नव-निर्माण निश्चित:-ठा.रामसिंह शक्तावत।

* विधायक गोपी चंद मीना के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला का शुभारंभ….

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। कुंचलवाड़ा कलां और हनुमान नगर के निवासियों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आ रही है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद, अब हनुमान नगर में विकास की नई राह खुल गई है। विधायक गोपी चंद मीना के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला का शुभारंभ किया गया है।” इस विकास यात्रा की शुरुआत भाजपा कुंचलवाड़ा कलां के पूर्व इकाई अध्यक्ष राम देव रेगर (टाटा) के कर-कमलों द्वारा की गई। विधि-विधान से नारियल फोड़कर, अगरबत्ती जलाकर और आम जनता के बीच गुड़-लड्डू बांटकर कार्य का आगाज किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया, क्योंकि यह कार्य हनुमान नगर की जनता को बड़ी राहत प्रदान करने वाला है।”इस अवसर पर भाजपा देवली के पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह शक्तावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी हनुमान नगर वासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। शक्तावत ने अपने संबोधन में कहा कि अब हनुमान नगर पर श्री सांवलिया सेठ का आशीर्वाद है, और प्रभु के मंदिर निर्माण के साथ-साथ अब पूरे हनुमान नगर का कायाकल्प और नव-निर्माण निश्चित है। इस दौरान राम देव टाटा ने एक बड़ा संकल्प दोहराते हुए कहा कि गोपी मीना के नेतृत्व में विकास की यह गाड़ी अब रुकने वाली नहीं है। जब तक हनुमान नगर पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो जाता, यह संघर्ष और विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वाहन किया कि समय आने पर वे विधायक साहब के साथ मजबूती से खड़े रहें। उल्लेखनीय है कि साढ़े तीन करोड़ के सी सी रॉड डीएमएफटी से स्वीकृत हुए थे जिनका पूर्व में शिलान्यास हो गया पर कार्य मंगलवार को शुभ मुहूर्त अनुसार कार्य की शुरुआत की गई। इस मौके पर अंशु साहू, भानु सिंह, एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *