Deolikhabarexpress

मौत को आमंत्रण,खुले पड़े बिजली बोक्स व टूटे लेंटर से हादसे की संभावना।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के पटेल नगर में ग़ोयल मोटर्स वाली रोड पर लगे बिजली का बोक्स लापरवाही के चलते बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगो ने जानकारी में बताया की पिछले काफी समय से उक्त बिजली बोक्स इसी हालत में है गनीमत ये रही कि अभी तक यहाँ कोई हादसा नही हुआ है। किंतु भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए इस पर बिजली विभाग को त्वरित कार्यवाही अमल में लानी चाइये वही इसी के पास कनेक्टिंग रोड पर टूटा हुआ लेंटर भी आये दिन दुर्घनाओं का कारण बना हुआ है। ठेकेदार द्वारा लगाई गई हल्के लोहे की लेंटर पब्लिक के लिए सरदर्द का सबब बनी हुई है। हालांकि शहर में कई जगह कुछ समय पहले ही लाखो के टेंडर कर लेंटर लगवाए गए थे जिनकी अवस्था जवानी में ही बुढ़ापे के माफिक हो गई है इससे स्पष्ठ है कि कमीशन का खेल किस कदर जनता की सहूलियत पर हावी हो चुका है। जनता के पैसों से भ्रस्टाचार का खेल खुलेआम खेला जा रहा है मगर मजाल है जो किसी की जुबान खुले। ओर खुले भी क्यो आखिर लक्ष्मी जी का कमाल है साहब।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top