Deolikhabarexpress

शिवाय डेंटल हॉस्पिटल एवं पॉलीक्लिनिक का हुआ भव्य उद्घाटन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में अब मुँह और डेंटल चिकित्सा क्षेत्र में आमजन को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, सोमवार को मुख्य अतिथि जस्टिस एन के जैन और रामस्वरूपी देवी पूर्व सरपंच सांवतगढ़ के द्वारा फीता काटकर शहर के जयपुर रोड पर, सिद्धार्थ होटल के सामने, AIPS स्कूल के पास स्थित शिवाय डेंटल हॉस्पिटल एवं पॉलीक्लिनिक का भव्य शुभारंभ किया गया। शिवाय डेंटल हॉस्पिटल एवं पॉलीक्लिनिक के निदेशक डॉ. धनराज मीणा एवं डॉ. पासना मीणा ने बताया कि हमारा उद्देश्य आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों एवं बेहतर सुविधाओं के साथ सस्ती, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। हम प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम उपचार एवं संवेदनशील देखभाल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र सिंह मीणा, डॉ. अनंत जैन, डॉ. आनंद प्रकाश मीणा, डॉ. सरिता मीणा, राजकुमार मीणा(पूर्व एस.टी. मोर्चा अध्यक्ष) एवं शीला मीणा (पूर्व प्रधान), अधिवक्ता बाबूलाल मीणा, पाँचू लाल मीणा (पूर्व सीआर), फतेह लाल मीणा तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top