Deolikhabarexpress

अभिभावकों द्वारा संस्थान के शिक्षकों एवं निदेशक का सम्मान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गुरुवार को गौरव पथ स्थित ट्रायोम इंस्ट्यूट पर गौरवपूर्ण अवसर पर अभिभावकों द्वारा संस्थान के शिक्षकों एवं निदेशक महोदय का सम्मान किया गया। संस्थान के निदेशक राहुल राय ने बताया कि यह सम्मान छात्र दक्ष सिसोदिया (पुत्र शिवराज सिसोदिया) द्वारा सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 92% उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर प्रदान किया गया। अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, समर्पण एवं निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सही निर्देशन और संस्थान के अनुशासित वातावरण ने ही छात्र को इस उपलब्धि तक पहुँचाया है। इस अवसर पर निदेशक महोदय ने छात्र को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि यह सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संस्थान आगे भी इसी प्रकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top