देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बुधवार को राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव हेतु मतदान की प्रकिया न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता कार्यालय में सुबह 8 बजे से शाम को 5 बजे तक शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। राजस्थान बार काउंसिल के कुल मतदाताओं की अधिकृत पंजीकृत संख्या 84 हजार 247 है । सम्पूर्ण राजस्थान में मतदान हेतु 239 मतदान केन्द्र बनाए गए । बार एसोसिएशन देवली (टोंक) के अध्यक्ष ललित चौहान ने बताया कि इस बार 23 सदस्य पद हेतु 234 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है इनमें पहली बार अधिकतम संख्या में 57 महिला उम्मीदवार भी सामने आई है। देवली न्यायालय में कुल 87 अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल में अपना पंजीयन करवा रखा है जिसमें से कुल (79) अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उपखण्ड अधिकारी तथा देवली बार एशोसियेशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट शिवजीराम डडवाडिया के सहयोग से मतदान सम्पन्न हुआ।







