देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रमण संस्कृति शिविर दिनांक 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुआ।प्रवक्ता अंकित जैन डाबर ने बताया कि जिसमें सांगानेर से पधारे हुए विद्वत कुशाल जैन शास्त्री टोंक और विद्वत मंथन जैन शास्त्री हिंडौन ने सात दिवस तक लोगों को ज्ञान रूपी समुद्र में डुबकी लगवाई शिविर के दौरान श्री तत्वार्थसूत्र, श्री इष्टोपदेश ,बालबोध भाग- 1और प्रातः काल सभी के लिए मंगलाष्टक और पूजन की पंक्तियों के अर्थ की कक्षा भी चलाई गई शिविर में 70 लोगों ने बैठ कर मां जिनवाणी का स्वाध्याय किया। इस शिविर के अंत में परीक्षा का आयोजन भी किया गया जिसमें वर्षा जैन डाबर ने शिविर टॉपर कर प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान सीमा शाह , तृतीय स्थान दक्ष जैन ने प्राप्त किया। तत्त्वार्थ सूत्र विषय में प्रथम स्थान हीरामणि बाकलीवाल,द्वितीय स्थान प्रेम देवी अजमेरा, तृतीय स्थान पारसमल जैन ने प्राप्त किया।इष्टोंपदेश विषय में शकुंतला जैन ने प्रथम , द्वितीय स्थान अलका जैन, तृतीय स्थान अंजना जैन ने प्राप्त किया। बालबोध (बच्चों ) में मौखिक में अव्यान जैन प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालबोध लिखित में कनिका जैन ने प्रथम , द्वितीय नमन जैन, तृतीय अग्रणी जैन ने प्राप्त किया। अध्यक्ष संजय काला, संरक्षक पदम पाटनी,मंत्री, शांति लाल सोनी उपाध्यक्ष डॉ विमल जैन , महावीर प्रसाद जैन, कोषाध्यक्ष गोविंद बाकलीवाल ,द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम के अध्यक्ष राकेश अजमेरा, महिला अध्यक्ष पिंकी सेठी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बड़जात्या ने सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।






