विधायक के आश्वासन के बाद 124 दिन से चल रहा धरना समाप्त।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विस्थापित संघर्ष समिति बीसलपुर बांध द्वारा पिछले 124 दिन से उपखंड अधिकारी देवली कार्यालय के बाहर चलता आ रहा धरना विधायक राजेन्द्र गुर्जर के सकारात्मक आश्वासन के बाद आखिरकार समाप्त हो गया है। शनिवार को विधायक गुर्जर धरना स्थल पर पहुँचे जहाँ गुर्जर द्वारा मुख्यमंत्री को विस्थापितो की मांगे पूरी करने व उच्च पदाधिकारीयो से मिलकर समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मुख्य अभियंता जल संसाधन को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध की भराव क्षमता 315.5 रखने के लिए जांच करने के आदेश दिए गए है। विधायक ने स्पष्ट किया कि किसान अन्नदाता हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आंदोलनकारियों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और राहत दिलाने का पुख्ता वादा किया। विधायक के इस आश्वासन को देखते हुए विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सरसड़ी ने सार्वजनिक रूप से धरना समाप्त करने की घोषणा की।इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनारायण सरसडी, सुनीता मीणा, डॉ प्रहलाद मीणा, हरलाल मीणा रंग लाल मीणा, किशन लाल मीणा, दुर्गा लाल खींची, धनराज मीणा, कुलदीप मीणा, दुर्गा लाल जांगिड़, रंग लाल मीणा, राय बहादुर, प्रहलाद,सरवन, यादराम, केसर लाल मीणा व अंकित जैन(डाबर),आशीष पंचोली,कमल शर्मा,संजय सिंगल,कुलदीप चौधरी, विनोद माहुर, सुनील ग्वाला सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *