देवली:-(बृजेश भारद्वाज) 100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान पर ग्राम पंचायत, पोल्याडा मे प्रशासक सरिता मीणा की अध्यक्षता मे ग्राम सभा आयोजित की गई इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से राकेश नामा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने टी बी की बीमारी, इलाज, रोकथाम के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई तथा टी बी मरीज को दी जाने वाली पोषण योजना के बारे मे भी जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने टी बी मुक्त भारत की शपथ ली ग्राम सभा मे राजवीर हाडा कृषि परिवशक, नीलू मीणा एलडीसी, सोदान मीणा, रामदेव धाकड़, धमराज गुर्जर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।





