बस स्टेण्ड बन रहा जेबकतरों के लिए स्वर्ग,आये दिन हो रही जेब कटने की वारदात।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली में आये दिन सवारीयो के साथ जेब कटने की वारदाते हो रही ह। विगत सप्ताह में तीन घटनाएं जेब कटने की हो चुकी है ये तो वो है जो सामने आई है कई और भी होगी जो सामने नही आयी हो। मीडिया समय समय पर बस स्टेण्ड पर चौकसी बढ़ाने के लिए न्यूज प्रकाशित करता रहता है। लेकिन शायद प्रसाशन किसी बड़ी घटना के घटने का इंतजार कर रहा है। देखा जाता है की बस स्टेण्ड पर बस के आते ही पोहै पकोड़ी आइसक्रीम ओर पानी की बोतल बेचने वाले दुकानदार बस में चढ़ जाते है जिससे सवारियो को उतरने ओर चढ़ने में भी बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है और इसी जद्दोजहद में जेब कतरे अपना काम करके निकल जाते है जिसका पता पीड़ित को चलता है जब तक जेबकतरे रफूचक्कर हो जाते है। अब प्रसाशन को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योकि इससे पहले भी सवारियों के साथ बहुत अप्रिय घटनाएँ हो चुकी है और सवारियो को भी विशेष सावधानी रखनी की जरूरत है अपने पर्स ओर जेब का विशेष ध्यान रखे नही तो नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *