गैस सप्लाई गाड़ी के ड्राइवर से मारपीट, बीच-बचाव करने वाले का हाथ टूटा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ग्राम पनवाड़ में गैस सप्लाई के लिए आई गाड़ी के ड्राइवर से गाली-गलौच कर मारपीट करने और बीच-बचाव करने आए व्यक्ति का हाथ लकड़ी से तोड़ने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई सीताराम गुर्जर ने बताया कि पीड़ित महावीर प्रसाद माली पुत्र बरदाराम निवासी पनवाड़ ने रिपोर्ट दी कि दो महीने बाद गैस की गाड़ी गांव में सप्लाई के लिए आई थी। इस दौरान गांव के ही बद्रीलाल माली पुत्र रामचंद्र माली ने ड्राइवर से गाली-गलौच और बदसलूकी की। जब महावीर ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने लकड़ी से महावीर का दायां हाथ तोड़ दिया और सिर पर भी चोट पहुंचाई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *