Deolikhabarexpress

सुरक्षा मानकों और कागजों की जांच,फिटनेस न मिलने पर दो के चालान।

नौकाओं की सघन जांच,सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र के बोरड़ा गांव में गुरुवार शाम नौकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। परिवहन निरीक्षक गंगाराम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन नावों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सुरक्षा मानकों और कागजों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दो नावों की फिटनेस नहीं पाई गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। साथ ही इन नाव संचालकों को जल्द से जल्द फिटनेस दुरुस्त करवाने के लिए पाबंद किया गया है। निरीक्षक गंगाराम ने कहा कि सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी नाविकों को निर्देश दिए कि नाव पर सवार होने वाले प्रत्येक पर्यटक को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनाई जाए। साथ ही सभी नावों पर स्पष्ट रूप से नंबर अंकित करने और नाविकों को हर समय नाव के वैध दस्तावेज अपने साथ रखने की हिदायत दी गई। इस दौरान यातायात सलाहकार योगेश श्रीमाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। वही ऐसी स्थिति में किसी भी तरह का हादसा होता है, तो इसके लिए नाविक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top