Deolikhabarexpress

गणित विषय की डेमो कार्यशाला का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरोली में हुआ गणित विषय की डेमो कार्यशाला का आयोजन। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अनिल कुमार के सानिध्य में स्थानीय विद्यालय की गणित विषयाध्यापिका आशा नागर ने डेमो कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें कक्षा एक और दो के छात्रों को संख्या पहचान की बेहतर शिक्षण प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया छात्रों ने कंकड़ पत्थर,तिली बंडल,गिनमाला, एवं एबीएल सामग्री से संख्या पहचानकर लिखना एवं शिक्षिका द्वारा बोली संख्या का कार्ड ढुढकर बताना आदि गतिविधियां की इस दौरान ग्राम पंचायत जूनियां के समस्त विद्यालयों के गणित विषय अध्यापकों ने डेमो कार्यशाला में भाग लिया एवं गतिविधि आधारित शिक्षण बच्चों की अवधारणाओं पर पर समझ बनाने के लिए कितना उपयोगी है इसके महत्व को समझ सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top