Deolikhabarexpress

आरआर कॉलेज के पशु चिकित्सा शिविर में हुए जटिल शल्य चिकित्सा ऑपरेशन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आरआर कॉलेज की निर्देशिका नीलू अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में आज कई जटिल मामलों का सफल उपचार किया गया। शिविर के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक शल्य चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। आज के शिविर में टेल एम्प्यूटेशन (पूंछ विच्छेदन) तथा वैजाइनल प्रोलैप्स के गंभीर मामलों का सफल ऑपरेशन किया गया, जो शिविर के प्रमुख आकर्षण रहे। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक तकनीकों एवं सावधानीपूर्वक उपचार द्वारा पशुओं को राहत प्रदान की। इस दौरान प्रोफेसर डॉ. साई श्री, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. प्रीति पांडेय एवं पशुधन सहायक रामदेव ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने पशुपालकों को गर्मी के मौसम में पशुओं की विशेष देखभाल करने, स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराने, हरे चारे एवं संतुलित आहार देने तथा पशुओं को धूप से बचाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। शिविर में पशुपालकों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, पशुशाला की साफ-सफाई एवं संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों ने कॉलेज टीम द्वारा प्रदान की गई निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top