देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमान नगर में कुचलवाड़ा रोड पर स्थित बनने जा रहे श्री सांवरिया सेठ मंदिर की शिलाओं का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास हुआ। मुख्य गर्भगृह शिला पूजन समिति के अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ने मुख्य यजमान के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना की। वहीं 27 अन्य शिलाओं का भी पूजन किया गया। आयोजन से जुड़े के.पी.सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिलान्यास समारोह से पूर्व मुख्य यजमान रामसिंह शक्तावत द्वारा दशविधि स्नान, प्रायश्चित क्रियाकल्प और नित्य पूजन की प्रक्रियाएं संपन्न की गईं। संपत सुवालका ने बताया कि दोपहर बाद से ही विशाल भंडारे का आयोजन हो रहा है जो कि हरि इच्छा तक जारी रहेगा।







